khabar abhi tak

एक बाइक में सवार चार युवक कटनी में हादसे का शिकार, सभी घायल, दो की हालत गंभीर

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र में दमोह रोड स्थित ढेरा फाटक के पास रविवार 3 मई की दोपहर करीब 3 बजे पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी युवक एक ही बाइक पर सवार थे.

जानकारी के अनुसार, चारों युवक नोहटा (पिपरिया) से अधराड़ (जिला पन्ना) में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सभी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिया पर पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।

दो की हालत नाजुक

घायलों की पहचान शान सिंह गोंड़ (13), थान सिंह गोंड़ (35), ओमकार सिंह गोंड़ (25) और साहब सिंह गोंड़ (20) के रूप में हुई है। सभी को पहले बहोरीबंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak