भोपाल. एमपी में अंतत: रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। जबकि साधना स्थापक को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। आयोग में 6 साल बाद नियुक्तियां की गई हैं।
साल 2008 में रेखा यादव ने बीजेपी के टिकट पर विधायक बनी थीं। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा सीट से विधायक रह चुकी हैं। आयोग में नियुक्ति से पहले उनका स्थानीय स्तर पर विरोध किया जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा के बाद अब फिर से विरोध बढ़ सकता है।
आयोग में इसलिए छह अटकी रही नियुक्तियां
कमलनाथ सरकार में शोभा ओझा को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनकी नियुक्ति मार्च 2020 में हुई थी और कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान सीएम बने और उन्होंने 23 मार्च को शोभा ओझा को पद से हटा दिया। नियुक्ति निरस्त करने पर शोभा ओझा कोर्ट केस लगा दिया। जिसके बाद से अब तक किसी पद पर नियुक्तियां नहीं हुई है। सीएम मोहन यादव की सरकार को ढाई पूरे हो चुके हैं, अब शोभा ओझा का कोर्ट केस नियुक्ति में रोड़ा बना हुआ है।
