khabar abhi tak

एमपी : तालाब में भैंस को पानी पिलाने उतरे दो मासूमों की डूबकर मौत, मचा हड़कम्प

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नेबूहा में रविवार 3 मई की दोपहर 12 बजे एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम किशोरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार सिद्धांत साहू (उम्र 12 वर्ष), पिता सूर्यमणी साहू और सलेन्द्र साहू (उम्र 11 वर्ष), पिता अनिल साहू, रविवार सुबह भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद दोनों बच्चे गांव के तालाब के पास पहुंचे और भैंस को पानी पिलाने के दौरान खुद भी तालाब में उतर गए। वहीं इसी दौरान गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे संतुलन खो बैठे और पानी में डूब गए।

बताया यह भी जा रहा है कि यह हादसा रविवार दोपहर जब आसपास कोई मौजूद नहीं था, जो बच्चों को बचा सके। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जहां ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश की गई, जहां दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। जहां यह दृश्य देखकर गांव में चीख-पुकार मच गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थिति का जायजा लिया।वहीं थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी, जहां मर्ग कायम कर लिया गया है। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak