संयुक्त प्रशासनिक अमले के निरीक्षण में उजागर हुईं गंभीर खामियां
औचक निरीक्षण करने पहुंची टीम को मौके पर होटल संचालन से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी व्यावसायिक गतिविधि संचालित होने के बावजूद संचालक के पास न तो नगर निगम का कोई अनुमति पत्र था और न ही खाद्य सुरक्षा विभाग का अनिवार्य लाइसेंस मौजूद था।
बिना सुरक्षा मानकों के चल रहे कारोबार पर लगा सरकारी ताला
होटल के भीतर ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर घोर लापरवाही सामने आई। पूरे परिसर में आग से बचाव के लिए एक भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगा था और किसी अप्रिय घटना के समय सुरक्षित बाहर निकलने के लिए आपातकालीन निकास की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। मौके पर मौजूद मैनेजर सुशील बिरहा टीम के सामने जमीन का रेंटल एग्रीमेंट भी पेश नहीं कर सका। इन तमाम अनियमितताओं और सुरक्षा में बड़ी चूक को देखते हुए अधिकारियों ने मौका पंचनामा तैयार कर सुकून होटल को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया।
