khabar abhi tak

उधार दिए गए 20 लाख रुपए वापस न मिलने की आत्महत्या, व्यक्ति रुपए के लेन-देन की डायरी छोड़कर गया

सागर। सागर के मोतीनगर स्थित धर्माश्री इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में मृतक एक डायरी छोड़कर गया है। जिसमें कुछ लोगों से पैसों के लेनदेन का हिसाब-किताब लिखा हुआ है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

                          जानकारी के अनुसार, कपिल पिता रमाकांत तिवारी उम्र 45 साल निवासी धर्माश्री ने अज्ञात कारणों के चलते रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। अस्पताल में मृतक के बेटे आदर्श तिवारी ने बताया कि पिता ने करीब 15 से 20 लाख रुपए जान-पहचान वालों को उधार दिए हैं। हाल ही में कपिल के भाई का एक्सीडेंट हो गया था। जिनका इलाज भोपाल में चल रहा है। भाई के इलाज के लिए पैसों की सख्त जरुरत थी। लेकिन उधार लेने वाले लोग रुपए लौटा नहीं रहे थे। बार-बार मांगने पर भी कोई रकम वापस नहीं मिली। आर्थिक तंगी और उधार दिए रुपए वापस नहीं मिलने से परेशान होकर पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन ने बताया कि मृतक कपिल एक डायरी में उधार देने वाले सभी लोगों के नाम और हिसाब-किताब लिखकर गए हैं। पुलिस ने डायरी जब्त कर ली है। मोतीनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या की असल वजह सामने आ सकेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak