khabar abhi tak

शादी में जाने निकले युवक की रास्ता रोककर हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश, प्रेम-प्रसंग के चलते की गई वारदात

 

बालाघाट। बालाघाट के रामपायली क्षेत्र स्थित मुरझड़ में एक युवक तरुण लिल्हारे की उस वक्त हत्या कर दी गई। जब वह अपने परिचित के यहां शादी में जाने निकला था। आज सुबह तरुण की लाश चिखला और हिरवाटोला के बीच सड़क किनारे अर्धनग्न हालत में मिली है। 

                                     पुलिस के अनुसार तरुण पिता टोपसिंह लिल्हारे उम्र 23 वर्ष वेल्डिंग का काम करता था। बीती शाम अपने परिजनों को एक शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। शादी समारोह से लौटते वक्त बदमाशों ने रास्तें में रोककर उसकी हत्या कर दी। आज सुबह लोगों ने तरुण को अर्धनग्न मृत हालत में देखा, जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। तरुण की हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते गांव के कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम क ेलिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस कहना है कि अभी तक जो चर्चाएं सामने आई है उसे यह पता चल रहा है कि तरुण की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई है। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak