khabar abhi tak

जबलपुर के शोभापुर क्षेत्र में पति-पत्नी, बेटी पर लाठियों से हमला, घर के सामने गाड़ी खड़ी को लेकर विवाद

 

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत शोभापुर क्षेत्र में घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर उपजे विवाद पर पड़ोसी परिवार के सदस्यों ने मिलकर मोहम्मद खालिक व उनकी पत्नी, बेटी पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में तीनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। देर रात हुए विवाद को देख आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने बीच बचाव किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रांझी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

                               पुलिस के अनुसार मोहम्मद खालिक उम्र 49 साल निवासी पुराना शोभापुर रांझी व्हीकल फैक्टरी में प्राइवेट गाड़ी चलाते है। बीती रात 12 बजे के लगभग मोहल्ले के सरीफ खान एवं उनके लड़के सुल्तान खान ने अपनी मोटर साइकल घर के सामने खड़ी कर दी। जिसपर उन्हे कहा गया कि घर के सामने वाहन न लगाए। इस बात को लेेकर सरीफ खान भड़क गए और घर ले लाठी लेकर आए और सिर पर हमला कर दिया। खालिक पर हमला होते देख पत्नी शहनाज बी व बेटी सोनम बीच बचाव करने आई तो सरीफ खान का बेटा सुल्तान, पत्नी लुभना  निकल आए, जिन्होने पत्नी शहनाज व बेटी सोनम पर भी लाठियों से हमला कर दिया। अचानक किए गए हमले में सरीफ, उनकी बेटी सोनम व पत्नी शहनाज के सिर, पीठ, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने बीच बचाव कर घायल सरीफ खान, उनकी पत्नी शहनाज व बेटी सोनम को उपचार के लिए रांझी अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को खबर दी। रांझी में डाक्टरों ने हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल विक्टोरिया रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घटना को लेकर शोभापुर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak