इस संबंध में गोहलपुर थानाप्रभारी रीतेश पांडेय ने बताया कि अम्बेडकर कालोनी गोहलपुर निवासी भावेश उर्फ पप्पू वीरानी की क्षेत्र के तीन बदमाशों से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते तीनों बदमाश हर वक्त भावेश से बदला लेने की फिराक में रहते थे। 13 मई को रात करीब 10.15 बजे समता कालोनी शिव मंदिर के पास भावेश को रोककर तीनों बदमाशों ने गाली गलौज शुरु कर दी। भावेश के विरोध करने पर तीनों ने घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। हमले में भावेश के चेहरे व गले में गंभीर चोटें आई। वहीं हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने पुलिसको खबर देते हुए कार में दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफऱ कर दिया। मेडिकल पहुंचने पर डाक्टरों ने भावेश को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पर सत्यम सोनी एवं आयुष सोनी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते भावेश के साथ शिवा चौधरी, आयुष रजक एवं अरुण ने चाकू एवं हाथ घूसों से मारपीट कर चहरे, गले और शरीर में कई जगह चोट पहुचाई जिससे उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए आज बंदी बना लिया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-शिवा पिता गणेश चौधरी उम्र 18 साल निवासी समता कालोनी गोहलपुर
-आयुष पिता राजेश रजक उम्र 18 साल निवासी समता कालोनी गोहलपुर
-अरुण पिता स्व. बलराम चौधरी उम्र 18 साल निवासी समता कालोनी गोहलपुर
आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही सराहनीय भूमिका-
हत्या कर फरार हुये आरोपीयों को पकडने में थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पांडे, एएसआई इमरान खान, प्रधान आरक्षक. जितेंद्र यादव, आरक्षक आलोक यादव, गोपाल राय, अभिरंजन सिंह, समरेन्द्र सिंह , दिनेश, अमित, हरेन्द्र, की सराहनीय भूमिका रही ।