khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों पर गंदगी फैलाना 527 यात्रियों को काफी महंगा पड़ा, 1 लाख से अधिक का लगा जुर्माना

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल द्वारा स्वच्छता के प्रति यात्रियों में जागरूकता लाने एवं रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के अंतर्गत सभी प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित रूप से साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले अप्रैल माह में 527 यात्रियों को स्टेशन परिसर, ट्रेनों में गंदगी फैलाना काफी महंगा पड़ गया. उन पर 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना ठोंका गया.

रेल प्रशासन के मुताबिक स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह (1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026) की अवधि में जबलपुर मंडल में कुल 527 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे रेलवे को रुपए 1 लाख 5 हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। रेल प्रशासन नेयात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak