khabar abhi tak

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर यूपी की युवती को जबलपुर बुलाया, होटल में दुष्कर्म



शादी का दबाव बनाने पर आरोपी प्रतीक जैन ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

जबलपुर। उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद एक युवक ने उसे मिलने के बहाने जबलपुर बुलाया और यहां के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने होटल के कमरे में ही उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने किसी तरह थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती प्रतीक जैन उर्फ चिंटू नाम के युवक से हुई थी। प्रतीक ने धीरे-धीरे युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उससे शादी करने का वादा किया। युवती उसकी बातों पर पूरी तरह भरोसा कर बैठी। इसके बाद प्रतीक ने 9 मई 2026 को ट्रेन का टिकट बुक कराकर युवती को उत्तर प्रदेश से जबलपुर बुलाया।जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर आरोपी प्रतीक युवती को अपने साथ ले गया और उसने कहा कि वह उसे अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाएगा। लेकिन वह उसे परिवार से मिलाने के बजाय होटल श्रीनिका के कमरा नंबर 307 में ले गया, जहां उसने युवती की मर्जी के खिलाफ उसके साथ गलत काम किया। जब युवती ने उससे तुरंत शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने शादी करने से साफ मना कर दिया और विरोध करने पर युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak