जबलपुर। अधारताल थानान्तर्गत रिछाई पुल पर बैठकर शराब बेच रहे कुख्यात बदमाश गुलशन चक्रवर्ती को पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर पकड़ा है। गुलशन चक्रवर्ती लम्बे समय से पुल पर बैठकर ग्राहकों को शराब बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 218 पॉव देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार पाटन के चौधरी मोहल्ला में रहने वाला गुलशन चौधरी लम्बे समय से अधारताल के रिछाई पुल के पास शराब बेचने का अवैध कारोबार कर रहा था। जिसपर पुलिस द्वारा आरोपी को रंगे हाथ पकडऩे की फिराक में थी। बीती देर रात गुलशन चौधरी शराब की खेप लेकर रिछाई पुल पहुंच गया, यहां पर वह ग्राहकों को शराब बेच रहा था। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और पुल के दोनों ओर घेराबंदी करते हुए गुलशन चौधरी को पकड़ लिया। पुलिस ने गुलशन चौधरी की निशानदेही पर पुल के नीचे छिपाकर रखी गई 318 पॉव शराब जब्त की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकडा गया आरोपी गुलशन चौधरी शातिर अपराधी है जिसके विरूद्ध मारपीट, सट्टा आदि के पूर्व से 26 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी को पकडऩे में एएसआई राकेश बागरी, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल, आरक्षक अंकुर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।