khabar abhi tak

जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 मई से रेगुलर नम्बर से चलेगी

जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रेल मंत्रालय ने वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को रेगुलर नम्बर से नियमित करके नए गाड़ी संख्या 20164/20163 जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जबलपुर से 29 मई 2026 और बान्द्रा टर्मिनस से 30 मई 2026 से नियमित नम्बर से परिचालन किया जाएगा।

जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर ट्रेन का रेगुलर नम्बर 

गाड़ी संख्या 20164 जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 29 मई से प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर नरसिंहपुर 18:03 बजे, पिपरिया 19:03 बजे, इटारसी 20:30 बजे, नर्मदापुरम 21:03 बजे, भोपाल 22:30 बजे, संत हिरदाराम नगर 23:03 बजे, पहुँचकर अगले दिन उज्जैन पर मध्यरात्रि 02:10 बजे, रतलाम 03:50 बजे, वडोदरा जंक्शन 07:40 बजे, सूरत 10:05 बजे, वापी 11:37 बजे तथा बोरीवली पर 13:23 बजे ठहराव लेते हुए शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस दोपहर 14:15 बजे पहुँचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20163 बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 30 मई से प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 16:30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली पर 16:58 बजे, वापी पर 19:37 बजे, सूरत पर 21:05 बजे, वडोदरा जंक्शन 22:46 बजे, पहुँचकर अगले दिन रतलाम पर मध्य रात्रि 02:45 बजे, उज्जैन पर 05:10 बजे, संत हिरदाराम नगर 08:00 बजे, भोपाल 08:25 बजे, नर्मदापुरम 09:35 बजे, इटारसी पर 11:00 बजे, पिपरिया पर 12:13 बजे तथा नरसिंहपुर 13:18 बजे ठहराव लेते हुए रविवार को जबलपुर दोपहर 15:10 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी,  04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak