khabar abhi tak

संजीवनी नगर के होटल में मिली युवती लाश, भेड़ाघाट से आए परिजनों ने की शिनाख्त, बोले, जम्मन नामक युवक के साथ आई थी, मारा गया है

 

जबलपुर। जबलपुर में संजीवनी नगर स्थित होटल रिलेक्श-इन के कमरा नंबर 9 में मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। भेड़ाघाट से आए परिजनों ने पहचान कर बताया कि उनके परिवार की सदस्य दुर्गा बाल्मीक है। जो 6 मई की शाम को घर से निकली थी जिसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। 8 मई को दोपहर को होटल के कमरे में उसकी लाश मिली।

                              पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह भेड़घाट के पास एक होटल में वह काम करती थी, जबकि पास में ही दूसरी होटल में जम्मन बंसल नाम का युवक भी काम करता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी थी, लेकिन जम्मन की पत्नी को दोनों की दोस्ती से अपपत्ति थी। आज पीएम के बाद दुर्गा का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मृतिका की बहन सोनम कोष्ठा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जम्मन ही योजना के तहत उसे होटल ले गया और यहां पर लाकर हत्या कर दी। सोनम ने बताया कि दुर्गा होटल में साफ-सफाई का काम करती है। 6 तारीख को मां के पास आई थी, जो कि धनवंतरी नगर में रहती है। मां ने पेंशन से दुर्गा को 10 हजार रुपए दिए थे। सोनम का कहना है कि वह रुपए भी गायब है। मृतिका की बहन ने बताया कि दुर्गा और जम्मन एक साथ काम करते है, इसलिए दोनों की बात भी होती थी। दमोह निवासी जम्मन की पत्नी भी उसके साथ रहती थी। एक-दो बार उसने दोनों को आपस में बात करते हुए देख लिया था, जिसको लेकर दुर्गा और जम्मन की पत्नी का विवाद भी हुआ था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak