जबलपुर. मध्यप्रदेश के महाकौशल एवं विंध्य क्षेत्र के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रैन का संचालन किया जा रहा है। जो दिनांक 12 जून 26 को इंदौर से पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी। यह जानकारी नरोत्तम दास नामदेव, एरिया मैनेजर, आईआरसीटीसी, वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक जबलपुर रेल मंडल सादिक खान व प्रचार निरीक्षक शिव पाटिल ने पत्रकार वार्ता में दी.
बताया गया कि यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना रेल्वे स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे। 09 रातें/10 दिनों की इस यात्रा में चितवन राष्ट्रीय उद्यान, पोखरा एवं काठमांडू के दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 62,710/-* प्रति व्यक्ति (3AC - कम्फर्ट श्रेणी), रु. 76,550/-* प्रति व्यक्ति (2AC – डीलक्स श्रेणी), रु. 90,400/- प्रति व्यक्ति (1AC – सुपीरियर श्रेणी) का खर्च उठाना होगा। (*डबल ऑक्यूपेंसी)
भोजन, सड़क मार्ग से वाहन, आवास का भी रहेगा इंतजाम
आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन के विशेष रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, (भोजन ट्रेन के रेस्टोरेंट में परोसा जाएगा), सड़क परिवहन हेतु गुणवत्तायुक्त एसी बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।
इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते है: 8287931729, 8287931726, 9321901862, 9321901832
