बताया गया है कि हीरालाल अहिरवार अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर सुरेश के साथ मोटरसाइकिल से घर लौटे, जब वे बगमऊ तिराहे से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार बगमऊ निवासी शिवम राजपूत 28 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह बाजार से अपने घर लौट रहा था। घायल शिवम का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पीरा गांव में शोक का माहौल है। बेटी की शादी से पहले पिता की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
Tags
madhya pradesh