khabar abhi tak

लग्जरी कार में ढुल रही थी अवैध शराब, 8.40 लाख रुपए 27 पेटियां जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने आज दोपहर लग्जरी कार में शराब लेकर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने करेली रोड पर पकड़ लिया। पकड़ी गई 27 पेटी शराब की कीमत 8 लाख 40 लाख रुपए की बताई जा रही है। उक्त शराब के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि जबलपुर से सप्लाई की गई थी। पुलिस ने मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

                             पुलिस अधिकारियों के अनुसार एमपी 20 एक्सबी 2757 में 27 पेटी अवैध शराब लेकर डेलन मल्लाह उम्र 26 वर्ष व मुजम्मिल उस्मानी 19 वर्ष  नरसिंहपुर से करेली के लिए रवाना हुए। कार जब करेली बायपास रोड इमलिया पुल पर पहुंची तो पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार को रोका, पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर कार से कूदकर भाग निकले, जिन्हे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ा। इसके बाद कार की तलाशी ली तो 27 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। इसमें 17 कार्टन देसी मसाला शराब और 10 कार्टन देशी प्लेन मदिरा शामिल थी। जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि अभी यह खबर है कि उक्त शराब जबलपुर से कार में लोड कर नरसिंहपुर भेजी गई थी। इसके बाद करेली के लिए रवाना की गई थी, इसके पहले पुलिस ने पकड़ ली। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak