जबलपुर। शहर के नर्मदा तट स्थित लम्हेटाघाट पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सबसे पहले प्रियंका यादव ने शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बीच क्षेत्राधिकार को लेकर संबंधित थानों के बीच असमंजस की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लेटलतीफी के कारण जांच में देरी हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
