जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने शुक्रवार 15 मई को यांत्रिकी विभाग में बड़े तबादले का आदेश जारी किया है. इन आदेश में पमरे मुख्यालय में डिप्टी सीएमई अनुराग पांडे को जबलपुर रेल मंडल में सीनियर डीएमई कोचिंग व अभी तक इस पद पर रहे स्वप्निल पाटिल को डिप्टी सीएमई (FRT & EnHM) JBP के पद पर स्थानांतरित किया गया है.अन्य तबादलों में अभिषेक शर्मा सीडीएमई जबलपुर से एमसीएफ, बिश्नु प्रसाद दास डिप्टी सीएमई एवं सचिव पीसीएमई का तबादला ईस्ट कोस्ट रेलवे, अजय कुमार ताम्रकार जिनकी पदस्थापना वेटिंग में थी, उन्हें डिप्टी सीएमई मुख्यालय, केसी त्यागी डिप्टी सीएमई (पीबीएच) को पीसीएमई का सचिव नियुक्त किया गया है.
पमरे के यांत्रिकी विभाग में बड़े तबादले, अनुराग पांडे सीडीएमई कोचिंग बने, स्वप्निल पाटिल Sr DME Frt & EnHM
byKhabarAbhiTak
-
0

