khabar abhi tak

अधिवक्ता परिषद महाकौशल प्रांत की बैठक 17 मई को



संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा

जबलपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद महाकौशल प्रांत की एक दिवसीय बैठक 17 मई दिन रविवार को खजुराहो में आयोजित की जा रही है। प्रांत मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल के अनुसार, इस बैठक में महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों के साथ सभी जिला और उच्च न्यायालय इकाइयों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन के कार्यों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था जिला छतरपुर और तहसील राजनगर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। सभी संबंधित पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय मंत्री विक्रम दुबे, राष्ट्रीय परिषद सदस्य दीपेंद्र कुशवाहा, क्षेत्र संयोजक प्रदीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य तेज कुमार जी मोढ़, प्रमोद सक्सेना, शिशर श्रीवास्तव और अर्जुन सेंधवा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही उच्च न्यायालय जबलपुर के अध्यक्ष हरीश अग्निहोत्री और महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष रमेश पटेल सहित कई वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन भी उपस्थित पदाधिकारियों को प्राप्त होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak