जबलपुर। केंट थानान्तर्गत नेहरु नगर बस्ती में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते मारिमा स्वामी के घर को निशाना बनाते हुए बमों से हमला कर दिया। हमले में जनहानि तो नहीं हुई लेकिन मारिमा स्वामी के घर के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार नेहरु नगर केंट निवासी मारिमा स्वामी उम्र 36 वर्ष बिंगलों में खाना बनाने का काम करती है। बीती रात 2.45 बजे वह तथा उसका बेटा देव स्वामी घर पर सो रहे थे। इस दौरान मोहल्ले के आशीष फ्रांसिस, गणेश गौड़, प्रवीण उर्फ सानू कौष्टा आए और घर पर बमों पर दनादन हमला करना शुरु कर दिया। बम फटने से हुई धमाके की आवाज सुनकर मारिमा स्वामी व उनका बेटा देव बाहर आए तो चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था, इस बीच तीनों बदमाशों को गली में दौड़ लगाकर भागते देखा। बदमाशों के जाने के बाद उन्होने देखा कि घर के सामने उसकी मॉ ल़क्ष्मी नायडू के घर के पीछे वाली दीवाल क्षतिग्रस्त नजर आई, जहां पर बम के निशान मिले। यहां तक कि एक बम बिना फूटा हुआ भी पड़ा था। वहीं बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए थे। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्हे पूछताछ में मारिमा व देव ने बताया कि आशीष फ्रांसिस, गणेश गौड़, प्रवीण उर्फ सानू कोष्टा से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है, िजसके चलते घर नर तीनों ने बमों से हमला किया है। इसके पहले भी बदला लेने की नियत से बदमाशों द्वारा तरह तरह के हथकं डे अपनाए है। पुलिस ने पीडि़ता मां-बेटे की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।