कटनी। कटनी के बड़वारा में आज दोपहर के वक्त दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां पर अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार युवकों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। घटना उस वक्त हुई है जब पांच दोस्त कटनी से बांधवगढ़ टाइगर देखने जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार कटनी निवासी पांच दोस्त आज दोपहर अपनी निजी कार से बांधवगढ़ जाने के लिए निकले। जब वे बड़वारा के मझगवां से पठरा की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान टोल नाका के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना हो देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पुलिस भी आ गई। सभी ने कार के अंदर फंसे सभी पांच युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य की हालत को देखते हुए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायलों को भरती कर लिया गया है। घटना में एक अन्य युवक प्रथम पिता नीरज लहरिया उम्र 22 वर्ष के भी घायल होने की खबर है।
हादसे में इनकी हुई है मौत-
हादसे में आशिक पिता अनिल सुहाने उम्र 21 वर्ष निवासी पन्ना मोड़ कुठला की मौत हो गई।
दुर्घटना में घायल-
-वेद पिता रमाकांत सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी आजाद चौक
-कृष्णा पिता अखिलेश शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी सूर्या होटल के पास बस स्टैंड
-संभव पिता अमित सोनी उम्र 20 वर्ष
-रत्नेश पिता आनंद घुरिया उम्र 20 वर्ष सभी निवासी पुरानी बस्ती