khabar abhi tak

जबलपुर में एक्टिवा सवार युवकों को भारी वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर, लगुन कार्यक्रम में जाते वक्त हादसा

 

जबलपुर। पनागर में बंजारी माता मोड़ पर तेज गति से भागते जा रहे वाहन ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया है। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

                             पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम मोहतरा गोसलपुर निवासी अमरीप चौधरी उम्र 35 वर्ष अपने रिश्ते के जीजा मंगली चौधरी व रामचरण चौधरी के साथ मोटर साइकल से पनागर में आयोजित एक लगुन कार्यक्रम में जाने के लिए एक्टिवा से निकले, जब वे पनागर में बंजारी माता मोड़ से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान पीछे से आए भारी वाहन ने टक्कर मार दी, वाहन की टक्कर लगते ही तीनों सामने की ओर गिरे, जिन्हे रौंदते हुए वाहन निकल गया। हादसे में तीनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने देखा तो इनमें से कुछ ने पहचान लिया। तत्काल की पुलिस व घायलों के परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मंगली चौधरी को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं अमरदीप व रामशरण की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी, यहां तक कि दोनों वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया, इसके बाद यहां वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak