khabar abhi tak

पुलिस कंट्रोल रूम में भीषण आग, छिंदवाड़ा में बरसों पुराने रिकॉर्ड जलकर राख

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा जिले के पुलिस विभाग से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड रूम में रविवार 3 मई की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण और बरसों पुराने दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।

रविवार की दोपहर जब पुलिस लाइन में सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी रिकॉर्ड रूम से अचानक धुआं निकलता देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस लाइन में मौजूद पुलिस बल ने बिना देर किए आग बुझाने के संसाधनों का उपयोग शुरू किया।

हुआ भारी नुकसान

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस अग्निकांड में सबसे ज्यादा नुकसान रिकॉर्ड रूम को पहुँचा है। बताया जा रहा है कि इसमें पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील पुराने दस्तावेज रखे हुए थे, जो पूरी तरह जल गए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak