khabar abhi tak

पिसनहारी की मढ़िया में जयपुर की महिला से दरिंदगी की कोशिश, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, देखें वीडियो



जबलपुर।
पिसनहारी की मढ़िया स्थित जैन धर्मशाला के सुलभ शौचालय में रविवार रात जयपुर की एक महिला श्रृद्धालु के साथ एक बदमाश ने चाकू अड़ाकर दरिंदगी की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार पर लोग उसकी मदद करने दौड़े थे। भीड़ को देखकर बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की शिनाख्त कर रही हे।


गढ़ा पुलिस ने बताया कि पिसनहारी मढ़िया जैन धर्मशाला इस वक्त एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वहां जयपुर से आए एक श्रद्धालु परिवार की महिला के साथ धर्मशाला कैंपस के अंदर बने सुलभ शौचालय में चाकू की नोक पर छेड़छाड़ और लूटपाट की कोशिश की गई। जानकार कहते हैं कि घटना के समय धर्मशाला कैंपस में कोई गार्ड या सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए। महिला की बहादुरी और चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े थे, तब जाकर आरोपी वहां से भागा। यह जरूर है कि भागता हुआ आरोपी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थी। गढ़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak