बताया गया है कि आज सुबह करीब 9 बजे परिजनों ने घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित कुएं के पास मोबाइल और कुछ अन्य सामग्री देखी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामपुर चौकी और नईगढ़ी थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाश कराई, जहां से दोनों शव बरामद हुए। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि रेशमा 19 मई को भी घर से लापता हुई थी। परिजनों ने 20 मई को नईगढ़ी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 23 मई को किशोरी को दस्तयाब कर बयान लेने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। इसी दौरान मृतक शिवकुमार भी घर से बाहर था। बीती रात करीब 9 बजे रेशमा फिर घर से गायब हो गई, जिसकी सूचना परिजनों ने रामपुर चौकी पुलिस को दी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तभी आज सुबह कुएं के पास मिले सामान से संदेह गहराया और दोनों के शव बरामद हुए। दोपहर 2 बजे शवों को पोस्टमार्टम के लिए नईगढ़ी लाया गया।
मऊगंज। मऊगंज के अकौरी गांव में आज सुबह एक कुएं में एक युवक और एक किशोरी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों रिश्ते में बाबा और पोती बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से मोबाइल फोन, सिंदूर और अन्य सामग्री भी मिली है। प्रेम-प्रसंग से मामला जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अकौरी निवासी रेशमा साकेत उम्र 17 वर्ष पिता राजभूषण साकेत के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान अकौरी निवासी शिवकुमार साकेत 24 वर्ष पिता रामसिया साकेत के तौर पर की गई है।
Tags
madhya pradesh