khabar abhi tak

एमपी के 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री से अधिक, जबलपुर में 43.9 रहा, 28 मई को प्री-मानसून की दस्तक


जबलपुर। एमपी के 16 शहरों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। खजुराहो में पारा 46.4 डिग्री और नौगांव में 45.6 डिग्री रहा। यदि जबलपुर की बात की जाए तो यहां पर तापमान 43.9 रहा। 

                               वहीं दतिया में तापमान 45.2 डिग्री, दमोह, सतना-टीकमगढ़ में 45 डिग्री, रीवा में 44.8 डिग्री, राजगढ़ में 44.6 डिग्री, श्योपुर में 44.4 डिग्री, गुना में 44.3 डिग्री, नरसिंहपुर में 44.2 डिग्री, सागर, मंडला, मुरैना-रायसेन में 44 डिग्री रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 43.2 डिग्री, इंदौर में 41.2 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और जबलपुर में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात में बुरहानपुर और खरगोन में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। खंडवा, बड़वानी में भी मौसम बदल सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 28 मई को प्री-मानसून की दस्तक के संकेत हैं। इस दिन उत्तरी और दक्षिणी 14 जिलों में पानी गिरने का अलर्ट है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak