नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है. ताजा रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा काफी आगे है, वहीं केरलम में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, जबकि तमिलनाडु में त्रिशंकु के आसार नजर आ रहे हैं. यहां पर फिल्म एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे आगे चल रही है.
उल्लेखनीय है कि असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं, तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी एक ही फेज में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. बंगाल की 293 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई थी.
मेरी तीन गुना लीड, मुस्लिम बहुल बूथों पर बीजेपी आगे- सुवेंदु अधिकारी
बंगाल में रिजल्ट से पहले बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मेरी तीन गुना लीड चल रही है. बंगाल में एंटी इनकम्बैंसी ट्रेंड कर रहा है. 11 बजे के बाद बात करूंगा. उन्होंने कहा कि साउथ बंगाल के नतीजे बदलेंगे. मुस्लिम बहुल बूथों पर बीजेपी आगे चल रही है.
तमिलनाडु में एटर विजय की पार्टी नंबर-1
तमिलनाडु में एटर विजय की पार्टी टीवीके ने सबकों चौंका दिया है. टीवीके नंबर एक पर बनी हुई है. 64 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, बंगाल में टफ फाइट है. असम और पुडुचेरी की तस्वीर साफ है.
