khabar abhi tak

ब्रेकिंग:जबलपुर में युवक पर एसिड अटैक हालत गम्भीर



जबलपुर।  जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मदनमहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाईओवर से अज्ञात तत्वों ने एक घर पर एसिड अटैक किया, जिससे शिवांश नामक युवक झुलस गया। शिवांश का परिवार पहले भी पत्थरबाजी की शिकायत कर चुका है। हमले में युवक बुरी तरह झुलस गया है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak