khabar abhi tak

अब सुनार लगाएंगे चौके-छक्के, सराफा प्रीमियर लीग आज से


जबलपुर।
कामकाग के साथ सुनार अब क्रिकेट खेलेंगे। सराफा प्रीमियर लीग का शुभारंभ आज से होने जा रहा है, इसमें टीम के खिलाड़ी चौके-छक्के लगाएंगे। सराफा एसोसिएशन एक अनोखी पहल करते हुए व्यापारिक आयोजनों से हटकर युवा व्यापारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, खेल भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने हेतु टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट श्सराफा प्रीमियर लीग ,का आयोजन कर रहे हैं। 

एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन सराफ बंटी ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 22 मई शुक्रवार शाम 7 बजे रानीताल स्टेडियम वेलोड्रम में भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। आयोजन 22 मई से 28 मई 2026 तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रात्रि 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ के अनुसार आयोजन में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, विधायक लखन घनघोरिया, ,अभिलाष पांडे, सेंट्रल सुप्रीटेंडेंट एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रशांत द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस लीग में जबलपुर एवं उपनगरीय क्षेत्रों के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की 18 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 22 से 25 मई तक लीग मैचए 26 मई को क्वार्टर फाइनल, 27 मई को सेमीफाइनल एवं 28 मई को ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा।

खेल प्रभारी सत्येंद्र सोनी ने बताया कि विजेता टीम को 51,000 एवं उपविजेता को 21,000 नगद पुरस्कार ट्रॉफी सहित प्रदान किया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।,मैच के दौरान कैच पकड़ने वाले दर्शकों को सोने के सिक्के भेंट किए जाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak