khabar abhi tak

रेलवे : सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम स्थगित, 24 मई की बजाय अब 6 जून को होगी

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) एग्जाम के लिए नई डेट की घोषणा कर दी गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 368 पदों के लिए अब सीबीएटी एग्जाम का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6 जून 2026 को करवाया जायेगा। बता दें कि पहले एग्जाम का आयोजन 24 मई को करवाया जाना था, जिसे किसी कारणवश पोस्टपोंड कर दिया गया है।

आरआरबी की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप एग्जाम डेट से 10 दिन पूर्व जारी कर दी जाएगी। ऐसे में 27 या 28 मई को सिटी स्लिप जारी हो जाएगी। सभी अभ्यर्थी सिटी स्लिप द्वारा अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। आरआरबी द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी होंगे। ऐसे में 2 या 3 जून से सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एसएमएस-ईमेल पर भी भेजा जाएगा लिंक

रेलवे की ओर से सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भेजा जाएगा। आवेदनकर्ता उस लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।  इस भर्ती के माध्यम से कुल 368 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी नियुक्तियां जोन के अनुसार अलग-अलग की जाएंगी.

रेल जोनों में भरे जाने वाले पद

मध्य रेलवे: 25 पद

पूर्व तट रेलवे: 24 पद

पूर्व मध्य रेलवे: 32 पद

पूर्वी रेलवे: 39 पद

उत्तर मध्य रेलवे: 16 पद

उत्तर पूर्वी रेलवे: 9 पद

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे: 21 पद

उत्तर रेलवे: 24 पद

उत्तर पश्चिम रेलवे: 30 पद

दक्षिण मध्य रेलवे: 20 पद

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: 26 पद

दक्षिण पूर्व रेलवे: 12 पद

दक्षिणी रेलवे: 24 पद

दक्षिण पश्चिम रेलवे: 24 पद

पश्चिम मध्य रेलवे: 7 पद

पश्चिमी रेलवे: 35 पद.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak