जबलपुर। माढ़ोताल के स्टार सिटी कॉलोनी के पास गुरूवार की रात एक युवक ने मोटरसाइकिल सवार से बाइक और मोबाइल मारपीट कर छीन लिया और भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि कठौंदा निवासी ऋषि मलिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिताजी इनोवा कार को छोड़ने भोपाल गये थे। कार छोड़कर बस से वापस जबलपुर आये। उन्होंने उसे फोन करके चंुगी नाका लेने के लिये बुलाया तो वह अपने पिताजी को लेने अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 9088 से रात लगभग 00-30 बजे पहंुचा। वहां पर एक अज्ञात लड़का पहले से खड़ा था। जिसने उससे कहा कि स्टार सिटी के पास तक छोड़ दो। उसने कहा कि वह अच्छे से गाड़ी नहीं चला पाता है तो उक्त लड़का बोला कि तुम पीछे बैठ जाओ मैं मोटर सायकल चला लेता हूं। वह उक्त लड़के की बात में आ गया और मोटर सायकल में पीछे बैठ गया। जैसे ही स्टार सिटी कालोनी गेट के सामने पहुंचे, उक्त लड़के ने बाथरूम करने के लिये मोटर सायकल रोकी। अचानक से उसे पकड़कर मारपीट करने लगा। उसके कपड़े की जेब से मोबाइल छुड़ा लिया और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया व उसकी मोटर सायकल चलाते हुये कटंगी वायपास तरफ भाग गया।