जबलपुर। सतना से अपने परिवार के सदस्य का इलाज कराने आए सागर निगम का मोबाइल छीनकर स्कूटी सवार तीन लुटेरे भाग निकले। वारदात मेडिकल के सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के सामने हुई है। पुलिस ने सागर निगम की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार सागर निगम उम्र 32 वर्ष निरवासी जवाहर नगर कोतवाली सतना अपने परिजन के इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आया था। वह रात 8-30 बजे मेडिकल कालेज के बाहर से चाय लेकर नयी बिल्डिंग के पास पहुंचा। इस बीच पिता को फोन लगाने के लिए मोबाइल निकाला। इस दौरान स्कूटी से तीन युवक आए और हाथ से मोबाइल फोन छींनकर भाग निकले। सागर ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। सागर ने गढ़ा थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur