जबलपुर। नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत मालवीय चौक क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अर्जुन पोहा संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया। दुकान बंद करने के बाद संचालक द्वारा उपयोग किए गए दोना-पत्तल सड़क पर ही फेंक दिए गए थे। इस मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2 मई को संबंधित प्रतिष्ठान पर 10,000 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया। अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन एवं सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।इस दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अगस्ते वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक अभिषेक बिस्वरी और वार्ड सुपरवाइजर अनिल मोहित उपस्थित रहे। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता नियमों का पालन करना अनिवार्य है और अवहेलना करने वालों पर आगे भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर: सड़क पर कचरा फेंकने वाले प्रतिष्ठान पर 10,000 रुपये का जुर्माना
byKhabarAbhiTak
-
0
