पुलिस के अनुसार रितेश उर्फ घंशु तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी कांचघर केनरा बैंक के सामने घमापुर लम्बे समय से शहर में घूम-घूमकर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिला रहा है। पुलिस को खबर मिली कि रितेश रिशी रिजेंसी होटल के सामने बैठकर मोबाइल फोन पर लोगों से दांव ले रहा है। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर रितेश को पकड़ लिया, पुलिस को तलाशी में मोबाइल फोन पर ग्राहकों के लिए जा रहे दांव का हिसाब मिला। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सोनू उर्फ राकेश पाण्डे एवं मनीष जुनवानी के माध्यम से मोबाइल के जरिये लगाना बताया। रितेश ने यह भी बताया कि जीतने हारने पर उसे सोनू उर्फ राकेश पाण्डे नगद पैसे मदनमहल में देता है एवं यूपीआई के माध्यम से भी लेन देन करता है आईपीएल का सट्टा खिलाने वाला मनीष जुनवानी है, सोनू उर्फ राकेश पाण्डे एवं मनीश जुनवानी द्वारा आईपीएल की टीमों में पैसे लगाकर हारजीत का खेल खिलाते है। आरोपी रितेश तिवारी उर्फ घंशु तिवारी के कब्जे से सट्टा पर्ची, नगदी 1910 रूपये, वीवो कम्पनी का मोबाइल आदि जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4(ए) सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी रितेश उर्फ घंशु तिवारी को पकडऩे में एसआई नीलेश्वरी काकोडिय़ा, एएसआई इंदल सिंह मरावी, शैलेन्द्र मार्को, आरक्षक कुलदीप, अजीत कुमार तथा अपराध थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक रंजीत यादव, शिव बघेल की सराहनीय भूमिका रही।