khabar abhi tak

एमपी : खुद को भगवान विष्णु और गणेश समझने वाला स्वास्थ्यकर्मी सस्पेंड, तस्वीर में अपना चेहरा लगाकर किया था वायरल

नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी सुनील साहू को भगवान विष्णु और गणेश की फोटो पर अपना चेहरा लगाकर स्टेटस लगाने महंगा पड़ गया है. सीएमएचओ ने उसे सस्पेंड कर दिया। 15 मई, शुक्रवार को उसका सस्पेंशन ऑर्डर जारी किया गया है.

कमेंट - शासकीय कर्मचारी अपने आप को भगवान समझने लगे हैं

14 मई को स्वास्थ्य विभाग के एमपीडबलू सुनील साहू ने व्हाट्सएप पर फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनका चेहरा भगवान विष्णु और गणेश की फोटो पर लगा हुआ है। उनकी फोटो की काफी आलोचना हुई। कुछ लोगों ने लिखा कि शासकीय कर्मचारी अपने आप को भगवान समझने लगे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने बताया कि एमपीडबलू को सस्पेंड कर दिया है।

फील्ड से हटाकर मुख्यालय में किया अटैच

जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्यकर्मी सुनील साहू को फील्ड से हटाकर मुख्यालय अटैच किया है। जबकि उनका मूल काम उप स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम और सीएचओ के साथ काम करना है। वे फील्ड कार्य करने की जगह कार्यालयों में अटैच किए गए हैं।

सुनील साहू की सफाई

पूरे मामले में स्वास्थ्यकर्मी सुनील साहू ने सफाई देते हुए कहा कि मेरी बेटी के पास मोबाइल था। उसने एआई चैट जीपीटी से फोटो बनाई और पोस्ट कर दी। गलती के लिए मैंने माफी मांग ली है। किसी की धार्मिक भावना आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak