khabar abhi tak

बस-डंपर की टक्कर, कई यात्री घायल, पुणे से यूपी जा रही थी बस, कटनी पुलिस ने जब्त किया डंपर

कटनी. एमपी के कटनी बायपास मार्ग पर मंगलवार 12 मई की सुबह करीब 4 बजे एक बस और डंपर की सीधी टक्कर हो गई। हादसा पंसौरा ग्राम पंचायत के पास हुआ। टक्कर में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बस में सवार 50 से अधिक यात्री सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार निजी ट्रेवल्स की बस महाराष्ट्र के पुणे से उत्तर प्रदेश के गोंडा जा रही थी। इसी दौरान कटनी बायपास पर सामने से आ रहे डंपर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। तेज आवाज के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

मदद के लिए पहुंचे ग्रामीण

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और पंसौरा पंचायत के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। बस की हालत देखकर बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस ने हटवाए वाहन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस और डंपर को सड़क से हटवाया। इसके बाद बायपास मार्ग पर यातायात फिर शुरू कराया गया। पुलिस ने यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करवाई और उन्हें गोंडा भेजने के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak