khabar abhi tak

जबलपुर : गोसलपुर तालाब में डूबे दो युवकों में से 1 का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

जबलपुर. जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर गोसलपुर स्थित रामसागर तालाब में सोमवार 11 मई की देर शाम डूबे दो युवकों में से मंगलवार 12 मई की सुबह रेस्क्यू के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 

गोसलपुर थाना क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहने वाले इरावत, अर्जुन और करण सोमवार शाम रामसागर तालाब में नहाने गए थे। काफी देर तक नहाने के दौरान अचानक 19 साल के इरावत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इरावत को डूबता देख 21 साल का अर्जुन उसे बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते दोनों डूब गए।

तीसरे युवक ने परिजनों को दी सूचना

घटना के समय पास खड़ा करण दौड़कर झुग्गी बस्ती पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग तालाब पहुंचे और तलाश शुरू की। पुलिस और गोताखोरों ने रात तक तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार की सुबह से फिर रेस्क्यू शुरू किया गया। सुबह करीब 10 बजे अर्जुन का शव तालाब के बीच झाडिय़ों में फंसा मिला। इधर, इरावत का अभी तक पता नहीं चल सका है। गोताखोर लगातार तलाश कर रहे हैं।

विधायक भी मौके पर पहुंचे

सिहोरा तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजम, नायब तहसीलदार जयभान सिंह उइके और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने भी घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और परिजनों को सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak