पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में पुलिस की बड़ी कारगुजारी सामने आयी है. यहां पर सीटबेल्ट चेकिंग की आड़ में 95 हजार की उगाही की गई। मडला थाना प्रभारी रचना पटेल, प्रधान आरक्षक रज्जाक खान और रामशरण को रीवा के व्यापारी मोहनलाल से 95 हजार रुपये की अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए
आरोप है कि सीटबेल्ट चेकिंग के दौरान व्यापारी को रोककर मोबाइल-चाबी छीनी गई, बैग में गांजा बताकर फंसाने की धमकी दी गई और दो घंटे तक बंधक बनाकर जबरन वसूली की गई। पीडि़त की शिकायत पर पन्ना एसपी निवेदिता नायडू ने जांच करवाई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जिस पर सख्त एक्शन लेते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
