khabar abhi tak

गंगा दशहरा : 900 फुट की चुनरी से किया बाणगंगा मैया का श्रृंगार, देखें वीडियो



जबलपुर।
हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस 14 वे वर्ष में गंगा दशहरा की पूर्व सुबह  900 फुट की चुनरी से बैंनगंगा नदी नर्मदा मैया सरस्वती मैया का श्रृंगार किया विधिवत पूजन के साथ महाआरती दुग्ध अभिषेक के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास ने बताया बाणासुर नाम के राक्षस ने इस क्षेत्र में तपस्या कर करोड़ओ शिवलिंग की पूजा की। वे सभी शिवलिंग गंगा मैया में विसर्जन करने ले जाने लगा तब भगवान शंकर ने आशीर्वाद दिया, जहां से बाड़ मारोगे वहीं से गंगा मैया का उद्गगम होगा। आज भी नर्मदा मैया के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा नहीं होती। सीधे पूजन चालू हो जाता है। इसका पूजन पहले ही बाणासुर राक्षस कर चुका है। इसलिए इसका नाम बाढ़गंगा पड़ा, फिर कालानतर में बैनगंगा कहने लगे। शरद अग्रवाल ने कहा कि नदियां स्वच्छ रहें क्षेत्र में सुख समृद्धि शांति बनी रहे नशा मुक्ति रहे इसी उद्देश्य यह आयोजन होता है।

इस दौरान नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल, जय किशन गुप्ता, सुषमाशंकर पटेल, सह संकीर्तनाचार्य श्याम मनोहर पटेल, विनोद दीवान, संकीर्तनाचार्य सुरेश विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, शिवकुमार पटेल, मनोज गुलाबबानी, कैलाश विश्वकर्मा, दुर्गा पटेल, गुड्डू, छन्नू राम पटेल उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak