khabar abhi tak

तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बाइक की टक्कर को देखने खड़े थे लोग

अंबेडकर नगर. रविवार 3 मई की देर रात को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक जलालपुर-अकबरपुर रोड पर अशरफपुर भुआ गांव के पास रविवार रात करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने लगे। इसी दौरान, जलालपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर वहां जुटी भीड़ पर चढ़ गई। कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया, लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) तेजवीर सिंह ने बताया कि पहले मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद लोग वहां इक_ा हो गए थे, और उसके बाद कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak