जबलपुर/भोपाल। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को आज भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। वहीं, ट्विशा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं।
बताया गया है कि जबलपुर पुलिस ने देर रात दो बजे के लगभग भोपाल लेकर पहुंची थी। उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया। थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर फोर्स तैनात रही। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया। ट्विशा के शव का दोबारा 24 मई को पोस्टमॉर्टम होगा। इसके लिए दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल टीम बनाई है। यह टीम आधुनिक उपकरणों के साथ आज शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से रवाना हुई। टीम रात में भोपाल पहुंच जाएगी। इधर, ट्विशा शर्मा के आखिरी मेकअप का ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है। वीडियो में वह सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है। ब्यूटी पार्लर ट्विशा के ससुराल से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है।
जहां शव मिला, वहां की तस्वीर आई-
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ट्विशा के घर के उस हिस्से की तस्वीर भी सामने आई है, जहां उसका शव मिला था। जांच में यह भी सामने आया कि ट्विशा ने 12 मई को सुबह 9:52 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थी, जहां उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है।
गिरिबाला की जमानत रद्द करने की मांग, सोमवार को सुनवाई-
ट्विशा शर्मा के परिजनों की ओर से भोपाल कोर्ट में गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है। इस आवेदन पर सोमवार को सुनवाई होगी।