khabar abhi tak

शादी की पार्टी में दाल-बाटी खाने से परिवार के 7 लोगों की बिगड़ी तबियत, अचानक हुए बेहोश

 
शिवपुरी.
एमपी के शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में शादी के उत्सव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दाल-बाटी खाने के कुछ देर बाद परिवार के 7 सदस्य अचानक अचेत होकर गिर पड़े। अस्पताल लाने के लिए घर के लोगों ने कई बार 108 एंबुलेंस पर कॉल किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो निजी वाहन से इन्हें बदरवास अस्पताल लाया गया। यहां से तीन लोगों को जिला अस्तपाल रेफर किया गया है। मामला शनिवार देर रात का है।

बदरवास क्षेत्र के ग्राम बारई में शनिवार को राजवीर कुशवाह की शादी के तीसरे दिन दाल-बाटी कार्यक्रम था और परिवार के लोगों ने जैसे ही दाल-बाटी खाई तो कुछ ही देर में लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी और यह लोग बेहोशी की हालत में पहुंच गए। आसपास के लोगों ने गोलू (14) पुत्र हल्के कुशवाह, केपी (18) पुत्र गंगाराम कुशवाह, बबलू (20) पुत्र गंगाराम कुशवाह, पूनम (18) पुत्री हल्के कुशवाह, गंगाराम (50) पुत्र कल्याण सिंह कुशवाह, बिमला (40) पत्नी हल्के कुशवाह व अभिषेक (15) पुत्र हल्के कुशवाह को बदरवास अस्पताल में कराया गया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद किया  खुलासा

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया, जबकि चार का उपचार बदरवास अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार मरीजों में उल्टी-दस्त जैसे सामान्य फूड प्वाइजनिंग के लक्षण नहीं थे, बल्कि वे अचेत अवस्था में थे। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि संभवत: किसी जहरीले जीव के भोजन या सब्जी में गिर जाने से यह स्थिति बनी होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak