जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में वाणिज्य/परिचालन विभाग के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेलवे की चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2026 माह में ही ओरिजनेटिंग आय में जबर्दस्त कमाई हुई है. उसनेे 744 करोड़ 13 लाख का कुल प्राम्भिक राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी माह (रूपये 739 करोड़ 84 लाख) कि तुलना में अधिक है।
इसमें यात्री यातायात से रुपये 220 करोड़ 06 लाख, माल यातायात से रुपये 480 करोड़ 82 लाख, अन्य कोचिंग मद में रुपये 15 करोड़ 31 लाख एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 27 करोड 94 लाख का रेलवे ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू शामिल है।
यदि मण्डल स्तर बात करें तो अप्रैल 2026 माह में जबलपुर मण्डल ने रूपये 439 करोड़ 93 लाख, भोपाल मण्डल ने 173 करोड़ 91 लाख एवं कोटा मण्डल ने रूपये 130 करोड़ 29 लाख का कुल ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेलवे ने संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रूपये 9126 करोड़ का ओरिजिनेटिंग राजस्व प्राप्त किया था, जो वर्ष 2024-25 (रूपये 8223 करोड़) कि तुलना में 11 प्रतिशत अधिक था तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य रूपये 8677 करोड़ ऑरिजनेटिंग रेवन्यू से 5 प्रतिशत अधिक था। यह उल्लेखनीय बढ़ोतरी सतत मॉनिटरिंग एवं वाणिज्य तथा परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
यात्री यातायात के लिए ये प्रयास किये
- स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं। साथ ही पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित भी किया जा रहा हैं।
- यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
- यात्रियों की सुविधा के लिए नए प्रायोगिक ठहराव दिए जा रहे हैं। साथ ही मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि को भी बढ़ाया जा रहा हैं।
माल यातायात के लिए ये प्रयास किये
- माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं ।
- नए माल गोदामों को विकसित करके उन्नयन कार्य किया जा रहा है।
- गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/ साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
- व्यवसाय विकास इकाइयां (बीडीयू) के तहत नए ग्राहक को आकर्षित करने के लिए रेलवे द्वारा फ्रेट लोडिंग की प्रोत्साहित योजनाओं के अंतर्गत अनेक छूट और रियायतें दी जा रही हैं।
अन्य कोचिंग एवं विविध आय यानि संड्री रेवेन्यू के उपाय
- गैर किराया राजस्व (नॉन फेयर रेवेन्यू) में वृद्धि के लिए नवाचारों और नविन अवधारणाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
- नई अभिनव गैर किराया राजस्व विचार योजना (निनफ्रीस) निति के तहत नयी-नयी योजनाओं को लागू किया जा रहा है।
