khabar abhi tak

पत्नी, बच्चों को सोता छोड़कर बाहर निकले युवक ने की आत्महत्या, खिड़की की रॉड पर फांसी पर लटकते मिला

जबलपुर।  खमरिया के नारायणधाम फगुआ नाला क्षेत्र में रहने वाले युवक चंद्रमोहन ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह चंद्रमोहन को फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। चंद्रमोहन ने आत्महत्या उस वक्त की जब पत्नी, बच्चे सहित अन्य परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। 


                                पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंद्रमोहन उम्र 35 वर्ष निवासी नारायणधाम फगुआ नाला करीब में ही फिनिक्स पोल्ट्रीफार्म में काम करता है। बीती शाम 6 बजे के लगभग चंद्रमोहन पोल्टी फार्म में काम करके घर आया। रात लगभग 8 बजे सभी खाना खाकर रात लगभग 9 बजे चंद्रमोहन अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। देर रात जब परिजन गहरी नींद में  थे, इस दौरान चंद्रमोहन उठकर बाहर आया और घर की सीढ़ी के पास लगी खिडकी की रॉड पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। आज सुबह पत्नी व बच्चे सोकर उठे तो चंद्रमोहन नहीं दिखे, जिससे वे घबरा गए। बाहर निकलकर आए तो देखा कि चंद्रमोहन फांसी के फंदे पर लटक रहे है। चंद्रमोहन को इस हालत में देख पत्नी व बच्चे चीख पड़े, आवाज सुनकर पिता सहित अन्य परिजन पहुंच गए, यहां तक कि आसपास के लोग भी आ गए। उन्होने चंद्रमोहन को इस हालत में देखा तो हतप्रभ रह गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर पूछताछ के बाद चंद्रमोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak