khabar abhi tak

देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस बदले गए,जबलपुर के भी नाम



जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिए हैं। इस कवायद का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है। इस तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक, डीआईजी, एडीजी और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी शामिल हैं। जबलपुर एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसको लेकर प्रशासनिक गलियारों में खासी चर्चा है। इसके अलावा सिमाला प्रसाद को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर तैनात किया गया है।

​विभिन्न जिलों में नई पदस्थापना

​सुंदर सिंह कनेश को रेल एसपी जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आशीष खरे को एसपी डिंडोरी के पद पर पदस्थ किया गया है। इस सूची में रीवा, सीधी, मंडला, खंडवा, दमोह, शिवपुरी और सिंगरौली सहित कई अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। ​इन सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak