जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर में आज बुधवार 6 मई को रेल प्रशासन ने खतरे का 5 सायरन बजाया. सायरन की आवाज सुनते ही रेल कर्मचारियों- अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों में भी किसी रेल हादसे की खबर से चिंता की लहर व हड़कम्प फैल गया।
बताया जाता है कि शाम को ठीक 5.05 बजे जैसे ही रेलवे का सायरन बजना शुरू हुआ और यह रुक-रुक कर लगातार 5 बार बजता रहा। सायरन की आवाज सुनकर लोगों में हड़कम्प मच गया. वहीं एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) तैयार की जाती रही। इस राहत गाड़ी में जिन-जिन कर्मचारी, अधिकारियों की ड्यूटी होती है, वे दौड़ते-भागते नजर आये। यह हादसा कहां हुआ है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है. रेल अधिकारी कुछ नहीं कह रहे थे.
भिटौनी के पास रेल हादसा
वहीं इस संबंध में जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. मधुर वर्मा का कहना है कि कुछ अनयुसुअल हुआ है. भिटौनी के पास रेल हादसे की खबर है. विस्तृत जानकारी पता की जा रही है.
