khabar abhi tak

कटनी में रेल महाप्रबंधक ने कहा, मेंटनेंस में कमी नहीं चलेगी, सुविधाओं- सुरक्षा पर ध्यान दे, 5 ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए सौंपा ज्ञापन

 

जबलपुर/ कटनी। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (पमरे) दिलीप कुमार सिंह ने आज कटनी रेलवे स्टेशन और एनकेजे क्षेत्र का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

                                पमरे जीम आज स्पेशल ट्रेन से कटनी पहुंचे और डीजल शेड, इलेक्ट्रिक लोको शेड के साथ-साथ आरओएच डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजनों के रखरखाव की तकनीक देखी और कर्मचारियों को पूरी सावधानी से काम करने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर हो रहे आधुनिकीकरण और ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट की प्रगति भी जानी।  निरीक्षण के दौरान जीएम ने सिर्फ स्टेशन ही नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक, पुलों और ओवरहेड बिजली लाइनों (ह्र॥श्व) की भी तकनीकी जांच की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेलवे की साख उसकी तकनीकी मजबूती पर टिकी है, इसलिए मरम्मत और रखरखाव में किसी भी तरह का समझौता न करें।


5 बड़ी ट्रेनों के ठहराव की मांग-

इस दौरान जेडआरयूसीसी सदस्य केशव मोहनानी ने जीएम से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कटनी के व्यापारिक महत्व का हवाला देते हुए आजमगढ़ एक्सप्रेस, दुरन्तो और गोदान एक्सप्रेस जैसी 5 प्रमुख ट्रेनों के कटनी में स्टॉपेज की मांग की। मोहनानी ने बताया कि इन ट्रेनों के रुकने से न केवल व्यापारियों और यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak