भोपाल. पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य बड़े पैमाने पर उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद कुल 59 उप निरीक्षकों को तत्काल स्थानांतरित कर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना सौंपी गई है। यह आदेश पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार शुक्ल द्वारा पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी किया गया है।
नक्सली क्षेत्रों में 2 साल पूरा करने वालों की वापसी
इस फेरबदल की सबसे मुख्य विशेषता नक्सल प्रभावित जिलों (बालाघाट और मण्डला) में अपनी सेवाएं दे रहे अधिकारियों का स्थानांत आदेश के मुताबिक, इन क्षेत्रों में अपनी 2 वर्ष की कठिन सेवा अवधि पूरी कर चुके उप निरीक्षकों को अब प्रदेश के अन्य जिलों में सामान नियुक्तियां दी गई हैं।
ये है तबादला सूची



