पुलिस के अनुसार मथुरा बिहार कालोनी विजय नगर में रहने वाले गणेश प्रसाद दुबे उम्र 73 वर्ष के घर पर एक बंद लिफाफा पड़ा मिला, जिसके ऊपर जेपी दुबे, 39 मथुरा विहार लिखा हुआ था। लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें धमकी तथा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नाती सूजल चौबे व दामाद को देख लेने की धमकी व 50 करोड़ की मांग की गयी है। दिन में 01 बजे करीब पड़ोसी प्रमोद पटेल द्वारा मनोज रोहितास, रुद्र सिंह, खम्परिया, केपी शर्मा, असाटी सभी निवासी मथुरा विहार के नाम के लिफाफा लाया और बताया कि ये लिफाफे मंदिर की बेंच के पास पड़े थे। लिफाफे खोल कर देखे, उक्त सभी लिखाफों में मजमून एक सा लिखा था। इसके बाद सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए तो देखा कि सुबह 4 बजे एक व्यक्ति लिफाफा रखते हुए दिखाई दे रहा है। गणेश प्रसाद दुबे ने चिन्हित व्यक्ति की पहचान स्वयं के मकान में रहने वाले किराएदार आशीष मिश्रा निवासी मऊगंज मेंरूप मे की। गणेश प्रसाद दुबे की शिकायत पर पुलिस ने आशीष मिश्रा के विरुद्ध धारा 308(2), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जबलपुर। विजय नगर में मथुरा बिहार कालोनी में रहने वाले गणेश प्रसाद दुबे को किराएदार ने आशीष मिश्रा ने धमकी भरा पत्र भेजकर 50 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की। यहां तक कि आसपास रहने वाले लोगों को भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र भेजकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गणेश प्रसाद दुबे की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी आशीष मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Tags
jabalpur