khabar abhi tak

जीजा ने साले पर किया प्राणघातक हमला, शराब पीने रुपए न देने पर मारे चाकू

जबलपुर। पनागर थानानतर्गत मझौली बायपास पर यशपाल ठाकुर ने अपने साले संतोष सिंह को बुलाकर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। संतोष द्वारा रुपए देने से मना करने पर यशपाल व उसके साथी ने चाकू निकालकर संतोष पर हमला कर दिया। हमले में संतोष के चेहरे, सिर, पेट व नाक में गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ संतोष किसी तरह अपनी जान बचाकर अस्पताल पहुंचा। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए संतोष को भरती कर लिया। 

                                 पुलिस के अनुसार ब्रम्हचारी कालोनी देवरी पनागर निवासी संतोष ठाकुर उम्र 42 वर्ष आरपीजी फैक्टरी में काम करता है। बीती रात संतोष अपने घर में परिवार के साथ बैठा था, इस दौरान जीजा यशपाल ठाकुर ने फोन करके मझौली बायपास रोड पर आने के लिए कहा। जीजा के कहने पर संतोष पहुंच गया। जहां पर जीजा यशपाल ठाकुर मोटर साईकिल लेकर एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़ा मिला। इसके बाद तीनों बाइक पर बैठकर भडपुरा शराब दुकान के पास पहुंचे, यहां पर तीनों ने रात दो बजे तक बैठकर शराब पी। इस दौरान यशपाल ठाकुर ने साले संतोष से और शराब लाने के लिए कहा, संतोष द्वारा रुपए न होने की बात कही तो भड़क गया। रुपए न देने पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, इस बीच यशपाल व उसके साथी ने चाकू निकालकर संतोष पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे संतोष के सिर, पेट, नाक व चेहरे पर गंभीर चोटें आई। हमला होते देख शराब दुकान के पास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं खून से लथपथ संतोष ने अपने परिजनों व दोस्तों को घटना की जानकारी देते हुए बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल संतोष को उपचार के लिए पनागर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई,जिन्होने पूछताछ के बाद यशपाल ठाकुर व उसके साथी के खिलाफ धारा  296 ए, 118(1), 119(1), 3(5) बी.एन. एस. का अपराध दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak